Aller au contenu
Padhaku Nitin
PodcastHistoireHI

Padhaku Nitin

Nouveauभारत के टुकड़े टुकड़े करने का Jinnah Plan कैसे फेल हुआ? Ft. Josy Joseph : Padhaku Nitin12 novembre 2026 · 1 h 27 min
Épisodes
313
Parution
hebdomadaire
Dernier épisode
12 Nov 2026

À propos du podcast

Padhaku Nitin is a casual and long conversation-based podcast where Aaj Tak Radio host Nitin talks to experts and discuss a wide range of topics like history, war, politics, policy, ideologies, cinema, travelling, sports, nature and everything that is interesting. A single episode of the show can be as enriching as reading four books. As we say in the podcast,Chaar kitaabe padhne jitna gyaan milega Padhaku Nitin mein.

कब कोई हक़ीक़त से मिथक बन जाता है? क्यों कोई कहानी सदियाँ पार करके हमारे सिरहाने आ बैठती है? कुछ नाम तो इंसानों की कलेक्टिव मेमोरी का हमेशा के लिए हिस्सा बन जाते हैं लेकिन पूरी की पूरी सभ्यता चुपचाप कैसे मिट जाती है?

भाषा के ग्रामर से मिले कब, क्यों, कैसे, कहां, किसने ऐसे शब्द हैं जो सेंटेंस में जुड़ जाएँ तो सवाल पैदा करते हैं और सवालों के बारे में आइंस्टीन ने कहा था- The important thing is not to stop questioning. पढ़ाकू नितिन ऐसा ही पॉडकास्ट है जिसमें किसी टॉपिक का रेशा रेशा खुलने तक हम सवाल पूछने से थकते नहीं.

Épisodes 313

  1. भारत के टुकड़े टुकड़े करने का Jinnah Plan कैसे फेल हुआ? Ft. Josy Joseph : Padhaku Nitin

    1 h 27 min

    1947 सिर्फ भारत की आज़ादी का साल नहीं था। यह भारतीय उपमहाद्वीप के इतिहास का सबसे उथल-पुथल भरा दौर था। देश आज़ाद हो रहा था, बंट रहा था और एक नए पाकिस्तान का जन्म हो रहा था। लेकिन भारत के भीतर भी एक बड़ी टूटन का …

    Notes de l’épisode
    1947 सिर्फ भारत की आज़ादी का साल नहीं था। यह भारतीय उपमहाद्वीप के इतिहास का सबसे उथल-पुथल भरा दौर था। देश आज़ाद हो रहा था, बंट रहा था और एक नए पाकिस्तान का जन्म हो रहा था। लेकिन भारत के भीतर भी एक बड़ी टूटन का खतरा मंडरा रहा था। सैकड़ों रियासतें थीं, जिनके अपने शासक, अपने हित और अपने भविष्य को लेकर अलग-अलग महत्वाकांक्षाएं थीं।

    त्रावणकोर से हैदराबाद तक, भोपाल से कश्मीर तक, इन रियासतों का भारत में विलय किसी आसान राजनीतिक प्रक्रिया का नतीजा नहीं था। इसके पीछे थी कूटनीति, चालबाज़ियां, दबाव, बगावत, अविश्वसनीय रणनीतियां और कुछ ऐसे फैसले, जिन्होंने आधुनिक भारत का नक्शा तय किया।

    पढ़ाकू नितिन के इस एपिसोड में हम बात कर रहे हैं मशहूर पत्रकार और लेखक जोज़ी जोसेफ़ (Josy Joseph) की किताब Birth of the Nation की। यह कहानी है उस असाधारण राजनीतिक ऑपरेशन की, जिसने सैकड़ों रियासतों को एक देश में पिरोया और भारत को एक राष्ट्र के रूप में गढ़ने में निर्णायक भूमिका निभाई।

    आखिर कैसे सरदार पटेल और वी.पी. मेनन ने इस चुनौती का सामना किया? क्यों कुछ रियासतें भारत में शामिल होने से इनकार कर रही थीं? कैसे एक स्कूल ड्रॉपआउट सरकारी अधिकारी ने भारतीय नेतृत्व के लिए सबसे मुश्किल कामों में से एक को अंजाम दिया?

    यह सिर्फ भारत के एकीकरण की कहानी नहीं, बल्कि उस 'प्रसव पीड़ा' की कहानी है, जिससे गुजरकर उस देश का जन्म हुआ जिसे आज हम भारत कहते हैं।

    Credits:
    Producer: Manav Dev Rawat
    Host: Nitin Thakur
    Sound: Piyush Kumar
  2. मोटापे को Sumo Didi ने कैसे बनाई अपनी ताकत? फिल्म देखकर खुल जाएगी आंखें! : Padhaku Nitin

    50 min

    मोटापे को समाज ने हमेशा किस नज़र से देखा है? क्यों आज भी मोटे लोगों, खासकर महिलाओं को अपने वज़न की वजह से भद्दे मज़ाक, ताने और भेदभाव का सामना करना पड़ता है? और इसका उनके Mental Health पर क्या असर होता है?इस …

    Notes de l’épisode
    मोटापे को समाज ने हमेशा किस नज़र से देखा है? क्यों आज भी मोटे लोगों, खासकर महिलाओं को अपने वज़न की वजह से भद्दे मज़ाक, ताने और भेदभाव का सामना करना पड़ता है? और इसका उनके Mental Health पर क्या असर होता है?

    इस बार पढ़ाकू नितिन में हमारे साथ हैं अभिनेत्री श्रीयम भगनानी, जो फिल्म Sumo Didi में भारत की पहली महिला सूमो रेसलर हेतल दवे का किरदार निभा रही हैं।

    हेतल दवे की कहानी सिर्फ़ सूमो रेसलिंग तक सीमित नहीं है। यह कहानी है समाज की बनाई हुई धारणाओं को चुनौती देने की, अपने शरीर को लेकर होने वाले भेदभाव से लड़ने की और तमाम मुश्किलों के बावजूद अपने सपनों के पीछे डटे रहने की।

    इस बातचीत में श्रीयम से जानेंगे कि हेतल दवे के किरदार को पर्दे पर उतारने के लिए उन्होंने कितनी मेहनत की, उनकी ज़िंदगी को समझने के लिए क्या कुछ किया और एक ऐसी महिला का किरदार निभाना कैसा रहा, जिसने समाज की सोच को चुनौती दी।

    इसके अलावा, फिल्म देखते हुए हमारे मन में उठे कुछ दिलचस्प सवालों पर भी श्रीयम से खुलकर बात होगी।

    देखिए Sumo Didi की अभिनेत्री श्रीयम भगनानी के साथ पढ़ाकू नितिन की यह खास बातचीत!

    Credits:
    Producer: Manav Dev Rawat
    Host: Nitin Thakur
    Sound: Piyush Kumar
  3. Harappa का Mahabharat Connection, Dwarka पर खुलासा और Buddhism की Violent जड़ें? : Padhaku Nitin

    1 h 16 min

    इंसान का Time और Space से एक अजीब रिश्ता है। कभी हम भविष्य में झाँकना चाहते हैं, तो कभी अतीत की उन कहानियों को जानना चाहते हैं, जो वक़्त की परतों में कहीं दफ़्न हो गईं। आसमान में हम भविष्य की संभावनाएँ तलाशते …

    Notes de l’épisode
    इंसान का Time और Space से एक अजीब रिश्ता है। कभी हम भविष्य में झाँकना चाहते हैं, तो कभी अतीत की उन कहानियों को जानना चाहते हैं, जो वक़्त की परतों में कहीं दफ़्न हो गईं। आसमान में हम भविष्य की संभावनाएँ तलाशते हैं, और ज़मीन के नीचे अपने अतीत के सुराग़!

    Padhaku Nitin के इस एपिसोड में हम खोलेंगे ज़मीन की परतें और तलाशेंगे भारत के प्राचीन इतिहास से जुड़े कुछ ऐसे सवालों के जवाब, जिन पर आज भी बहस जारी है।

    हमारे साथ हैं Dr. Sanjay Kumar Manjul, Additional Director General (Archaeology), Archaeological Survey of India (ASI), जिनका दशकों का अनुभव भारत की अलग-अलग Archaeological Sites की खुदाई और प्राचीन सभ्यताओं के अध्ययन से जुड़ा रहा है।

    करीब तीन साल पहले भी हमारी संजय जी से बातचीत हुई थी। तब चर्चा थी सिनौली की खुदाई की, जहाँ मिले रथों और हथियारों ने प्राचीन भारत के इतिहास को लेकर कई नई बहसों को जन्म दिया था। उस बातचीत में हमने वादा किया था कि अगली बार भारत की दूसरी पुरातात्विक साइट्स पर भी बात करेंगे, जहाँ से इतिहास के कई अनसुलझे सवालों के जवाब मिल सकते हैं।

    इस बार हम उसी वादे को पूरा करने लौटे हैं!

    🔎 इस एपिसोड में जानिए:

    🔸 Harappan Civilization: हड़प्पा सभ्यता की प्रमुख Sites से अब तक क्या मिला है और कौन-से सवाल अभी भी अनसुलझे हैं?

    🔸 Rakhigarhi: राखीगढ़ी की खुदाई से प्राचीन भारत के इतिहास के बारे में क्या पता चला है? यहाँ अभी क्या खोजा जाना बाकी है?

    🔸 Dwarka: द्वारका में हुई Archaeological Explorations से क्या संकेत मिले हैं? क्या समुद्र के नीचे छिपे साक्ष्य प्राचीन इतिहास की नई परतें खोल सकते हैं?

    🔸 Elephanta Caves: एलिफ़ेंटा की गुफ़ाओं का इतिहास क्या है और इनकी कला व वास्तुकला हमें उस दौर के बारे में क्या बताती है?

    🔸 Golconda: गोलकुंडा के इतिहास और वहाँ मौजूद पुरातात्विक साक्ष्यों से हम क्या जान सकते हैं?

    🔸 Sinauli Excavation: सिनौली में मिले रथों और हथियारों ने प्राचीन भारत को समझने के हमारे नज़रिये पर क्या असर डाला?

    🔸 Future of Indian Archaeology: भारत में आने वाले समय में कौन-सी खुदाइयाँ हमारे अतीत को समझने का नज़रिया बदल सकती हैं?

    संजय जी से बातचीत के दौरान हम यह भी समझने की कोशिश करेंगे कि Archaeologists किसी Site के इतिहास का पता कैसे लगाते हैं, खुदाई में मिले साक्ष्यों की व्याख्या कैसे की जाती है और किन सवालों के जवाब पाने के लिए अभी और Research की ज़रूरत है।

    संजय जी जल्द ही राखीगढ़ी की Site पर खुदाई के लिए रवाना होने वाले हैं। ऐसे में यह बातचीत और भी दिलचस्प हो जाती है!

    तो अंत तक बने रहिएगा। पूरा एपिसोड सुनिएगा, क्योंकि भारत के अतीत से जुड़ी कुछ ऐसी बातें सामने आएँगी, जो शायद आपको भी चौंका दें!

    देखिए, सुनिए और जानिए भारत के प्राचीन इतिहास की अनकही कहानियाँ, सिर्फ़ Padhaku Nitin पर।
  4. Mahabharat की Real Locations के नीचे क्या दबा मिला? ASI DG Sanjay Manjul Unfiltered : Padhaku Nitin

    1 h 12 min

    इंसान हमेशा से अपने अतीत को जानने के लिए उत्सुक रहा है। हमारी सभ्यताएँ कैसे विकसित हुईं? हमारे पूर्वज कैसे रहते थे? और ज़मीन की परतों में दफ़्न कौन-से ऐसे राज़ हैं, जो भारत के इतिहास को देखने का हमारा नज़रिया …

    Notes de l’épisode
    इंसान हमेशा से अपने अतीत को जानने के लिए उत्सुक रहा है। हमारी सभ्यताएँ कैसे विकसित हुईं? हमारे पूर्वज कैसे रहते थे? और ज़मीन की परतों में दफ़्न कौन-से ऐसे राज़ हैं, जो भारत के इतिहास को देखने का हमारा नज़रिया बदल सकते हैं?

    इस बार Padhaku Nitin Podcast में हमारे साथ हैं Archaeological Survey of India (ASI) के Additional Director General (Archaeology), Dr. Sanjay Kumar Manjul। करीब तीन साल पहले संजय जी से हमारी बातचीत सिनौली की खुदाई और वहाँ मिले रथों व हथियारों पर हुई थी। इस बार हम भारत की दूसरी महत्वपूर्ण पुरातात्विक साइट्स की पड़ताल कर रहे हैं।

    इस एपिसोड में जानिए:
    🔸 राखीगढ़ी (Rakhigarhi): हड़प्पा सभ्यता की इस महत्वपूर्ण साइट पर अब तक क्या मिला है? कौन-से रहस्य अब भी अनसुलझे हैं?
    🔸 सिनौली (Sinauli): यहाँ मिले रथों और हथियारों ने प्राचीन भारत के इतिहास को लेकर क्या नई बहसें छेड़ीं?
    🔸 द्वारका (Dwarka): समुद्र के भीतर और आसपास मिले पुरातात्विक साक्ष्य हमें क्या बताते हैं?
    🔸 एलिफ़ेंटा की गुफ़ाएँ (Elephanta Caves): इन प्राचीन गुफ़ाओं का इतिहास और इनके निर्माण से जुड़े सवाल क्या हैं?
    🔸 गोलकुंडा (Golconda): इस ऐतिहासिक क्षेत्र की पुरातात्विक अहमियत क्या है?
    🔸 ASI की खुदाइयाँ: हाल के वर्षों में भारतीय पुरातत्व में क्या नई खोजें हुई हैं और भविष्य में कौन-सी खुदाइयाँ इतिहास की हमारी समझ को बदल सकती हैं?

    दशकों के अनुभव और देश की अलग-अलग पुरातात्विक साइट्स पर काम करने वाले डॉ. संजय कुमार मंजुल के साथ इस बातचीत में समझेंगे कि Archaeology यानी पुरातत्व का विज्ञान कैसे काम करता है, किसी खोज से इतिहास के बारे में हमारी धारणाएँ कैसे बदलती हैं और किसी ऐतिहासिक दावे को प्रमाणित करने के लिए किस तरह के साक्ष्यों की ज़रूरत होती है।

    📌 Padhaku Nitin को Subscribe करें ऐसी ही दिलचस्प बातचीत, इतिहास की अनसुनी कहानियों और दुनिया को समझने वाले नए नज़रियों के लिए।
  5. Jantar Mantar की असली कहानी: Raja Jai Singh की Laboratory या Indian Protest का मंदिर? : Padhaku Nitin

    1 h 30 min

    क्या इंसान को जीने के लिए सिर्फ़ खाना और पानी चाहिए? अगर ऐसा होता, तो न्याय की माँग करते हुए लोग अनशन क्यों करते? भारत में जब भी किसी ने अपने हक़ और इंसाफ़ के लिए आवाज़ उठाई, तो दिल्ली के एक ठिकाने का नाम …

    Notes de l’épisode
    क्या इंसान को जीने के लिए सिर्फ़ खाना और पानी चाहिए? अगर ऐसा होता, तो न्याय की माँग करते हुए लोग अनशन क्यों करते? भारत में जब भी किसी ने अपने हक़ और इंसाफ़ के लिए आवाज़ उठाई, तो दिल्ली के एक ठिकाने का नाम बार-बार सामने आया — जंतर-मंतर।

    पिछले तीन दशकों में किसान आंदोलन से लेकर पहलवानों के प्रदर्शन, बेरोज़गार युवाओं की माँगों से लेकर निर्भया को इंसाफ़ दिलाने की लड़ाई तक, जंतर-मंतर ने कई आंदोलनों को आवाज़ दी है। लेकिन आज यही जगह एक नई बहस के केंद्र में है। चर्चा है कि यहाँ प्रदर्शनों की इजाज़त पर रोक लग सकती है।

    मगर जिस जंतर-मंतर को हम आज विरोध और प्रतिरोध की जगह के तौर पर जानते हैं, उसकी अपनी कहानी क्या है? इसे किसने बनवाया? इसका नाम जंतर-मंतर क्यों पड़ा? और आख़िर यह है क्या — मंदिर, किला या कोई ऐसी इमारत, जिसका असली मक़सद हम भूल चुके हैं?

    इस एपिसोड में समझेंगे जंतर-मंतर का इतिहास, विज्ञान से उसका हैरतअंगेज़ रिश्ता और उन इमारतों की कहानी, जो इससे प्रेरित होकर बनाई गईं। जानेंगे कि सदियों पहले बने इन विशाल उपकरणों का इस्तेमाल खगोलीय घटनाओं को समझने और समय मापने के लिए कैसे किया जाता था।

    इस ऐतिहासिक सफ़र में हमारे साथ हैं इतिहासकार और वास्तुकार अनीशा मुखर्जी, जो Jantar Mantar, Maharaja Sawai Jai Singh’s Observatory in Delhi की लेखिका हैं।

    देखिए पढ़ाकू नितिन का यह ख़ास एपिसोड और जानिए उस जंतर-मंतर की कहानी, जिसे आज हम विरोध प्रदर्शनों के लिए जानते हैं, लेकिन जिसकी पहचान कभी विज्ञान और खगोलशास्त्र से जुड़ी थी।
  6. Draupadi की बेइज़्ज़ती, Gandhari की Insecurity, Kunti का Virginity वरदान: Padhaku Nitin

    1 h 59 min

    महाभारत की कहानी को अगर स्त्रियों की नज़र से देखा जाए, तो क्या कुछ बदल जाएगा? क्या द्रौपदी, गांधारी, कुंती और सत्यवती की नज़र से महाभारत की नई परतें खुलती हैं? क्या इस महागाथा की स्त्रियां महज़ निमित्त मात्र …

    Notes de l’épisode
    महाभारत की कहानी को अगर स्त्रियों की नज़र से देखा जाए, तो क्या कुछ बदल जाएगा? क्या द्रौपदी, गांधारी, कुंती और सत्यवती की नज़र से महाभारत की नई परतें खुलती हैं? क्या इस महागाथा की स्त्रियां महज़ निमित्त मात्र थीं, या उनके बिना महाभारत की कहानी अधूरी है?

    इतिहास हो, कोई घटना या कोई किरदार—उसे समझने के लिए अलग-अलग नज़रियों से देखना ज़रूरी है। आचार्य चतुरसेन ने अपने उपन्यास ‘वयं रक्षामः’ में रामायण की कहानी को रावण के नज़रिए से देखा, तो मैथिलीशरण गुप्त ने अपनी कृति ‘यशोधरा’ में बुद्ध की कहानी को उनकी पत्नी यशोधरा की नज़र से प्रस्तुत किया।

    तो फिर महाभारत को उसकी स्त्रियों की नज़र से पढ़ने पर क्या दिखाई देता है? इस महागाथा में द्रौपदी, गांधारी, कुंती, गंगा, अंबा, अंबालिका, सत्यवती, माद्री और उत्तरा जैसी स्त्रियों की अपनी इच्छाएं, संघर्ष, दर्शन और सवाल क्या थे? क्या वे केवल पुरुषों के फैसलों और युद्धों के बीच मौजूद पात्र थीं, या महाभारत की पूरी कहानी को दिशा देने में उनकी भी निर्णायक भूमिका थी?

    पढ़ाकू नितिन के इस एपिसोड में बात महाभारत की स्त्रियों की। उनके मन, उनके दर्शन, उनकी पीड़ा, उनके संघर्ष और उनके किरदारों की उन परतों को समझने की कोशिश, जिन पर अक्सर पर्याप्त चर्चा नहीं होती।

    हमारे साथ हैं सुमन केशरी जी, जो पिछले तीन दशकों से महाभारत की स्त्रियों पर लेखन और चिंतन कर रही हैं। उन्होंने इन स्त्रियों पर कविताएं लिखी हैं, नाटक रचे हैं और उनके जीवन-दर्शन को समझने की कोशिश की है। उनके नाटकों में गांधारी, हिडिंबा और सावित्री जैसे पात्रों की दुनिया खुलती है, जबकि उनके कविता-संग्रह ‘निमित्त नहीं’ की कविताएं इन स्त्रियों के अनुभवों और अस्तित्व को समर्पित हैं।

    क्या महाभारत की स्त्रियां सचमुच निमित्त मात्र थीं? या फिर उनकी कहानियों को समझे बिना हम महाभारत को पूरी तरह समझ ही नहीं सकते?

    सुनिए पढ़ाकू नितिन का यह विशेष एपिसोड।
  7. Gandhi Decoded: मुस्लिम तुष्टिकरण, नास्तिकता, अहिंसा, ब्रह्मचर्य, हिंदुत्व Ft. Purushottam Agrawal : Padhaku Nitin

    1 h 24 min

    Gandhi पर इतनी किताबें लिखी जा चुकी हैं कि लगता है अब उनके बारे में कुछ नया कहने को बचा ही नहीं। फिर भी आज गांधी या तो बिना सवाल के ‘महात्मा’ हैं, या सोशल मीडिया पर गाली देने के लिए आसान निशाना।प्रोफेसर …

    Notes de l’épisode
    Gandhi पर इतनी किताबें लिखी जा चुकी हैं कि लगता है अब उनके बारे में कुछ नया कहने को बचा ही नहीं। फिर भी आज गांधी या तो बिना सवाल के ‘महात्मा’ हैं, या सोशल मीडिया पर गाली देने के लिए आसान निशाना।

    प्रोफेसर पुरुषोत्तम अग्रवाल की किताब ‘मजबूती का नाम महात्मा गांधी’ इन दोनों आसान रास्तों से अलग गांधी को समझने की कोशिश करती है।


    इस बातचीत में 1947 की वही पुरानी बहस नहीं, बल्कि गांधी के दिमाग, अंतर्विरोध, ज़िद और दर्शन को समझने की कोशिश है।


    क्या गांधी की अहिंसा आम इंसान के बस की थी? क्या उनका आधुनिकता-विरोध एक खूबसूरत भ्रम था? खुद को गर्व से हिंदू कहने वाले गांधी पर मुस्लिम तुष्टिकरण और हिंदू-विरोधी होने के आरोप क्यों लगे? और गांधी की ‘मजबूती’ उनकी ताकत थी या हठधर्मिता?


    इन्हीं असहज सवालों के जवाब देने के लिए हमारे साथ हैं प्रोफेसर पुरुषोत्तम अग्रवाल—पूर्व JNU प्रोफेसर, लेखक, कबीर और भारतीय साहित्य के गहरे अध्येता और UPSC के पूर्व सदस्य।

    आइए, गांधी को न भक्त की तरह, न विरोधी की तरह बल्कि सवाल पूछने वाले की तरह समझने की कोशिश करते हैं।
  8. Gandhi का अंतिम साल: बेटे का धोखा, ब्रह्मचर्य की सनक और Patel से नाराज़गी! : Padhaku Nitin Podcast

    1 h 24 min

    कोई विचार कालजयी है या नहीं—ये कौन तय करता है? बीतता हुआ समय? आने वाली पीढ़ियाँ? या फिर वो लोग, जो हर नए दौर में उस विचार में अपने समय के सवालों का जवाब ढूंढते हैं? अगर कोई विचार समय बीतने के साथ और ज़्यादा …

    Notes de l’épisode
    कोई विचार कालजयी है या नहीं—ये कौन तय करता है? बीतता हुआ समय? आने वाली पीढ़ियाँ? या फिर वो लोग, जो हर नए दौर में उस विचार में अपने समय के सवालों का जवाब ढूंढते हैं?

    अगर कोई विचार समय बीतने के साथ और ज़्यादा relevant होता जाए, और ज़्यादा लोग उससे connect करने लगें—तो क्या इसका मतलब है कि वो विचार महान भी है और ज़रूरी भी?

    हम गांधी के देश में रहते हैं। जब भी कोई आंदोलन होता है, जब भी अहिंसा, सत्याग्रह या नागरिक प्रतिरोध की बात होती है, गांधी का नाम सामने आता है। लेकिन इसके साथ एक सवाल भी उठता है—**आज के समय में गांधी का तरीका कितना relevant है?**

    2 अक्टूबर, गांधी जयंती के आसपास रिकॉर्ड किए गए इस खास एपिसोड में हम इसी सवाल को तलाशने की कोशिश कर रहे हैं।

    इस बातचीत की शुरुआत हुई एक किताब से—**‘गांधी का सैंतालीस’**, जिसे लिखा है वरिष्ठ पत्रकार **पुष्यमित्र** ने।

    लेकिन सवाल ये है कि **2026 में 1947 के गांधी की बात करना क्यों ज़रूरी लगा?**

    1947 में देश आज़ाद हुआ, लेकिन उसी साल भारत ने विभाजन, सांप्रदायिक हिंसा और विस्थापन की भयानक त्रासदी भी देखी। उस दौर में गांधी सत्ता के केंद्र में नहीं, बल्कि उन जगहों पर मौजूद थे जहाँ समाज सबसे ज्यादा टूट रहा था—नोआखाली से लेकर दिल्ली तक।

    पुष्यमित्र ने 1947 के गांधी को फिर से पढ़ने की जरूरत क्यों महसूस की? उस गांधी से आज हम क्या सीख सकते हैं? क्या गांधी का सत्य, अहिंसा और सामाजिक सद्भाव का विचार आज भी उतना ही relevant है? और क्या गांधी को समझने के लिए उनके समर्थकों से ज्यादा उनके आलोचकों को सुनना जरूरी है?

    किताब पढ़ते हुए मेरे मन में एक एहसास आया—**शायद गांधी सिर्फ अपने समर्थकों के नहीं थे। शायद वो अपने आलोचकों के और भी करीब रहना चाहते थे।**

    इन्हीं सवालों और क़िस्सों के साथ यह बातचीत।

    गांधी में जिज्ञासा रखते हैं, तो ये पॉडकास्ट सुनिए।
    गांधी से असहमति रखते हैं, तो ये पॉडकास्ट और भी ज़रूर सुनिए।

    क्योंकि किसी विचार को समझने का सबसे अच्छा तरीका शायद उसे मान लेना नहीं, बल्कि उससे सवाल करना है।
  9. Dhurandhar का आंखों देखा सच, USA का पतन और कैसे होता है Nation का Rise & Fall? : Padhaku Nitin

    1 h 41 min

    Notes de l’épisode
    इंसान कई तरीकों से सीखता है. कभी सवाल करके, कभी Experiment करके और कभी दूसरों को देखकर. अब राष्ट्रों का भी यही हिसाब समझ आता है, वो भी ऐसे ही सीखते हैं. और जैसे राष्ट्र सीखता है, वैसे ही राष्ट्र के Citizens भी.
    अगर आपको ये सवाल परेशान करते हैं या जिज्ञासा पैदा करते हैं कि आखिर देश चलता कैसे है, Policy बनती कैसे है? सही विदेश नीति क्या होती है, गलत विदेश नीति क्या होती है? देश अपने Rise पर है या Fall पर? तो ये किताब आपके लिए है….How Nations Fail and the Unmaking of America’s World. इस किताब को लिखा है Former Diplomat Rajiv Dogra ने.

    Padhaku Nitin के इस एपिसोड में हम Rajiv Dogra ये भी जानेंगे कि भारत-पाकिस्तान के बीच कश्मीर को लेकर वो कौन-सी Secret Deal थी? क्या Trump अमेरिका को पतन की ओर ले जा रहे हैं? China क्या सच में Superpower बन चुका है? और Russia ने आखिर अपना Superpower का दर्जा कैसे खो दिया?
    साथ ही समझेंगे Nations के Rise & Fall, Foreign Policy और Power Politics का वो खेल, जो तय करता है कि कोई देश दुनिया में ऊपर उठता है या धीरे-धीरे अपनी ताकत खो देता है.
  10. 9/11 से जुड़ी Conspiracy Theories का सच क्या है? : Padhaku Nitin

    51 min

    11 सितंबर 2001. चार commercial planes hijack हुए। दो विमानों ने New York के World Trade Center के Twin Towers को टक्कर मारी। तीसरा विमान Washington D.C. के Pentagon से टकराया। और चौथा विमान Pennsylvania में …

    Notes de l’épisode
    11 सितंबर 2001.
    चार commercial planes hijack हुए। दो विमानों ने New York के World Trade Center के Twin Towers को टक्कर मारी। तीसरा विमान Washington D.C. के Pentagon से टकराया। और चौथा विमान Pennsylvania में crash हुआ।
    लेकिन 9/11 सिर्फ एक terrorist attack नहीं था।
    यह एक ऐसा moment था जिसने अमेरिका की foreign policy, Middle East की geopolitics, Afghanistan और Pakistan के साथ उसके रिश्तों और पूरी global security व्यवस्था को बदल दिया।

    इस episode में हम 9/11 को सिर्फ एक घटना की तरह नहीं, बल्कि एक पूरे operation की तरह decode करने की कोशिश करेंगे।

    आखिर उस दिन सुबह से लेकर आखिरी plane crash तक क्या हुआ?

    19 hijackers कौन थे?
    उन्होंने चारों planes पर control कैसे हासिल किया?
    Al-Qaeda ने इतने बड़े और complex operation की planning कैसे की?
    क्या American intelligence agencies को पहले से कुछ warnings मिली थीं?
    Phoenix Memo और August 6 PDB में क्या लिखा था?
    Moussaoui का laptop investigation में इतना महत्वपूर्ण क्यों बना?
    उस दिन NORAD और US air defence system ने क्या किया?
    और सबसे बड़ा सवाल—इतनी सारी warnings के बावजूद attack को रोका क्यों नहीं जा सका?

    हम यह भी समझेंगे कि 9/11 के बाद अमेरिका ने War on Terror क्यों शुरू किया, Afghanistan में Taliban और Al-Qaeda के खिलाफ युद्ध कैसे शुरू हुआ और कुछ साल बाद Iraq War ने Middle East को किस तरह बदल दिया।

    और इस पूरी कहानी में Pakistan की भूमिका क्या थी?

    25 साल बाद पीछे मुड़कर देखें तो सवाल सिर्फ यह नहीं है कि 9/11 को क्या हुआ था।

    सवाल यह भी है कि 9/11 के बाद दुनिया क्या बन गई?

    इस episode में Defence Journalist Sandeep Unnithan के साथ हम 9/11 की chronology, planning, intelligence failures, American response और पिछले 25 वर्षों में बदली global geopolitics को समझने की कोशिश करेंगे।

    इस episode में जानिए:

    • 9/11 की पूरी chronology
    • 19 hijackers और Al-Qaeda की planning
    • चारों hijacked flights की कहानी
    • Twin Towers और Pentagon पर हमला कैसे हुआ
    • Phoenix Memo और August 6 PDB क्या थे?
    • Moussaoui और उसके laptop का connection
    • NORAD और अमेरिकी air-defence response
    • Intelligence failure: warnings के बावजूद attack क्यों नहीं रुका?
    • Osama bin Laden और Al-Qaeda का role
    • Afghanistan में War on Terror
    • Pakistan और 9/11 के बाद की geopolitics
    • Iraq War और Middle East पर उसका असर
    • Guantanamo Bay, surveillance और global security
    • और 25 साल बाद—9/11 ने दुनिया को कितना बदल दिया?

    एक attack, चार planes, हजारों lives और उसके बाद शुरू हुई एक ऐसी global war जिसका असर आज भी दुनिया पर दिखाई देता है।

    Producer: Manav Dev Rawat
    Host: Nitin Thakur
    Sound: Suraj Singh
  11. मुगलों से अंग्रेजों तक: कैसे बदली दिल्ली? Chandni Chowk, उजड़े किलों से लेकर राष्ट्रपति भवन तक की कहानी Ft. Swapna Liddle : Padhaku Nitin

    1 h 7 min

    दुनिया को एक Tourist की नज़र से नहीं, बल्कि एक इतिहासकार की नज़र से देखना एक Interesting Choice हो सकता है. इसलिए जब भी कहीं आप घूमने जाएं, तो उस जगह के इतिहास को पढ़कर जाएं - ताकि कोई कहानी, कोई किस्सा और कोई …

    Notes de l’épisode
    दुनिया को एक Tourist की नज़र से नहीं, बल्कि एक इतिहासकार की नज़र से देखना एक Interesting Choice हो सकता है. इसलिए जब भी कहीं आप घूमने जाएं, तो उस जगह के इतिहास को पढ़कर जाएं - ताकि कोई कहानी, कोई किस्सा और कोई महत्वपूर्ण detail मिस न हो जाए.

    दिल्ली सिर्फ भारत की राजधानी नहीं, बल्कि कई सदियों और कई शहरों की कहानी अपने भीतर समेटे हुए है. लाल किले और Chandni Chowk से लेकर दिल्ली के उजड़े किलों तक, इस शहर की हर इमारत के पीछे इतिहास की एक दिलचस्प कहानी छिपी है.

    इस एपिसोड में जानेंगे कि राष्ट्रपति भवन सांची स्तूप जैसा क्यों दिखाई देता है? दिल्ली के किलों का इतिहास क्या है? मुगलों से लेकर अंग्रेजों तक दिल्ली कैसे बदली? शाहजहां, मुमताज, औरंगजेब और नादिर शाह ने दिल्ली की कहानी को कैसे बदला? और Chandni Chowk से लेकर ब्रिटिश राज में बने राष्ट्रपति भवन तक, आज की दिल्ली आखिर कैसे बनी?
    Padhaku Nitin के इस खास एपिसोड में Historian Swapna Liddle के साथ जानिए दिल्ली के इतिहास की ऐसी ही अनसुनी और दिलचस्प कहानियां.



    Credits:
    Producer: Manoj Rajpurohit
    Host: Nitin Thakur
    Sound: Rohan Bharti
  12. Lal Kot से लेकर Shahjanabad तक: Delhi के 7 किलों में छिपा है पूरा इतिहास Ft. Swapna Liddle : Padhaku Nitin

    1 h 22 min

    दुनिया को एक Tourist की नज़र से ना देखकर, एक इतिहासकार की नज़र से देखना एक Interesting Choice साबित हो सकता है. इसलिए Padhaku Nitin का हमेशा से एक मानना रहा है कि जब भी कहीं घूमो, तो पढ़ लिखकर घूमो ताकि कोई …

    Notes de l’épisode
    दुनिया को एक Tourist की नज़र से ना देखकर, एक इतिहासकार की नज़र से देखना एक Interesting Choice साबित हो सकता है. इसलिए Padhaku Nitin का हमेशा से एक मानना रहा है कि जब भी कहीं घूमो, तो पढ़ लिखकर घूमो ताकि कोई डिटेल मिस न हो जाए। ताकि कोई कहानी कोई किस्सा, मिस न हो जाए।

    आप में से बहुत सारे लोग दिल्ली आये होंगे, कभी काम से, कभी रहने, या उसके बारे में ऐतिहासिक किस्से भी सुने ही होंगे। अगर नहीं आए हैं तो जरूर आइए। यहां घूमिये, क्योंकि अगर आप हिस्ट्री प्रेमी हैं तो दिल्ली से दूर नहीं रह सकते।

    Padhaku Nitin के इस एपिसोड में कोशिश है कि दिल्ली की इस कहानी को 8 शहरों की कहानी के ज़रिए समझा जाए। कैसे तोमरों चौहानों की बसाई ढिल्लिका, सिरी, तुगलकाबाद, दीनपनाह, शाहजहानाबाद और आखिर में दिल्ली बनी!

    और ये कहानी सुनाने के लिए हमारे साथ है दिल्ली के इतिहास पर कम से कम आधा दर्जन किताब लिखने वाली हिस्टोरियन स्वप्ना लिडल। उनका स्वागत। आपका स्वागत है और एपिसोड दो हिस्सों में है, मन लगाकर सुनियेगा इस एपिसोड का अगला हिस्सा मिलेगा अगले हफ़्ते!

    Credits:
    Producer: Manav Dev Rawat
    Host: Nitin Thakur
    Sound: Rohan Bharti
  13. यहां मिलेगी Operation Sindoor Documentary के आगे की कहानी! : Padhaku Nitin Podcast

    1 h 16 min

    Discovery ने 15 Aug को एक 2 part की Documentary Series रिलीज़ की है, Operation Sindoor पर. जिसका नाम है Declassified. Operation Sindoor मई 2025 में हुआ था, आपने हमने.. सबने उसे अपनी स्क्रीन्स पर देखा ही था …

    Notes de l’épisode
    Discovery ने 15 Aug को एक 2 part की Documentary Series रिलीज़ की है, Operation Sindoor पर. जिसका नाम है Declassified. Operation Sindoor मई 2025 में हुआ था, आपने हमने.. सबने उसे अपनी स्क्रीन्स पर देखा ही था.. लेकिन तबसे लेकर अब तक Operation से जुड़ी ऐसी बहुत सी Details थीं जो अबतक सामने नहीं आईं थीं. Declassified उनमें से कुछ पर बात करती है. कुछ का इशारा करती है. लेकिन जब हमने वो documentary देखी तो महसूस हुआ कि इससे अब भी ऐसे बहुत से सवाल निकलते हैं. जिनका जवाब मुझे तो नहीं मालूम.. आपको भी शायद ना हो. तो Padhaku Nitin के इस एपिसोड में इन्हीं सवालों के जवाब पाने की कोशिश में हैं हम. साथ में हैं Senior Defence Journalist Sandeep Unnithan. आख़िरी बार इनसे जब ऑपरेशन सफ़ेद सागर पर बात की थी तो आपको बहुत पसंद आई थी.. इस बार भी एपिसोड अंत तक सुनिएगा.


    Credits:
    Producer: Manav Dev Rawat
    Host: Nitin Thakur
    Sound: Suraj Singh
  14. Population Problem के नाम पर आपको ये झूठ पढ़ा रही है सरकार! : Padhaku Nitin

    1 h 24 min

    Notes de l’épisode
    एक ज़माना था तब किसी देश के ताकतवर होने में एक अहम Factor होती थी उसकी Population. जिसकी जितनी Population उसकी उतनी बड़ी आर्मी.. उतने उसके पास काम करने वाले हाथ.. यानि एक बड़ा Asset. लेकिन बदलती दुनिया और बदलती कंडिशन के साथ.. हालात कुछ बदले भी हैं, अब Population हर सिर्फ़ एक Asset या Resource नहीं है. कई बार ये Liability भी है. कई सरकारों के लिए लगातार चिंता का विषय भी बना हुआ है.. ये Population भी अजीब चीज़ हुई है.. जिसके पास कम है.. वो बढ़ाने के लिए पैसा लगाने को तैयार है.. जैसे रूस, साउथ कोरिया.. दूसरी तरफ़ जिनके पास बहुत रहा.. उन्होंने इसे कंट्रोल करने के लिए पैसा लगाया.. जैसे चीन और एक दौर में भारत भी.. और जिन देशों ने अपने एक Asset को मैनेज करना सीख लिया.. उनकी हो गई चांदी..

    तो आज पढ़ाकू नितिन के इस एपिसोड में Population को ही समझते हैं.. किसी के लिए Asset.. किसी के लिए Liability क्यों हैं? एक तरफ़ लगातार बढ़ती Population लेकिन दूसरी तरफ़ लगातार गिरती Fertility Rate.. चिंता का विषय क्यों है.. ऐसा क्यों है कि कुछ देश इतने भारी है जनसंख्या के लिहाज़ से.. कुछ इतने हल्के क्यों? क्योंकि ये बात वो है जो सड़क से लेकर संसद तक.. घर से लेकर Policy level तक. एक सबसे इंपोर्टेंट फैक्टर है. समझाने के लिए हमारे सामने हैं इन मामलों की एक्सपर्ट पूनम मुतरेजा.. Population Foundation of India नाम के Think Tank की Executive Director. ActionAid International and ActionAid India की Governing Council and Board Member.. National Academies of Sciences, Engineering, and Medicine (Washington DC) की भी मेंबर रहीं. और Grassroot लेवल पर घूम कर इस मुद्दे को समझा…

    Credits:
    Producer: Manav Dev Rawat
    Host: Nitin Thakur
    Sound: Rohan Bharti
  15. Asstag की कहानी, मोहल्ले के क़िस्से और UP-Bihar वालों की Insecurity Ft. Kushal Dubey : Padhaku Nitin

    1 h 29 min

    Notes de l’épisode
    Asstag का नाम सुना होगा आपने.. कमाल का कंटेट बनाते हैं ये … अगर नहीं देखा है.. तो खोज के देखिए.. क्योंकि Asstag की कहानी इस बात का प्रमाण है.. अब हर टैलेंट को मुंबई का मुंह नहीं ताकना पड़ता.. अब रास्ते खोजे ही नहीं.. खोदे भी जा सकते हैं. और आज हमारे साथ हैं इसी Asstag के Cofounder.. Content Creator.. क्रिकेटप्रेमी.. और शानदार Actor, Kushal Dubey.
    एक छोटा सा डिस्कलेमर दे दूं आपको.. Kushal के बारे में कल रात पढ़ते हुए मुझे यही समझ आया है कि Instagram पर आपको हंसाने वाले Kushal की Personality का सिर्फ़ एक हिस्सा है Asstag का कंटेंट.. क्योंकि यही कुशल, एक रंगकर्मी रहे हैं. Bhartendu Natya Academy में एक्टिंग की पढ़ाई की है.. गलियों में नुक्कड़ नाटक से लेकर.. स्टेज पर जयशंकर प्रसाद के नाटक करने तक. सुनने में आया है तगड़े फिल्मची है.. एक फिल्म ‘संतोष’ के चलते कान्स का मुंह भी देख आएं हैं. मुंह दिखाई नाम की एक शानदार यूट्यूब सीरीज़ भी बना चुके हैं.

    तो Padhaku Nitin के इस एपिसोड में Kushal Dubey से सिर्फ़ Acting की बात ही नहीं.. सुनिए उन किताबों, नाटकों, संगीत, सिनेमा और जौनपुर के उन किरदारों की.. जिन्होंने Kushal Dubey को बनाया..

    Credits:
    Producer: Manav Dev Rawat
    Host: Nitin Thakur
    Sound: Suraj Singh
  16. Op. Safed Sagar: Pakistan का Secret Plan और IAF के सबसे खतरनाक Mission से कैसे पलटा Kargil War?

    1 h 5 min

    साल 1999 का कारगिल युद्ध सिर्फ पहाड़ों पर नहीं, बल्कि आसमान में भी लड़ा गया था. भारतीय वायुसेना को 18,000 फीट की ऊंचाई पर बेहद मुश्किल हालात में लड़ना पड़ा. सबसे बड़ी चुनौती यह थी कि दुश्मन पर हमला करना था …

    Notes de l’épisode
    साल 1999 का कारगिल युद्ध सिर्फ पहाड़ों पर नहीं, बल्कि आसमान में भी लड़ा गया था. भारतीय वायुसेना को 18,000 फीट की ऊंचाई पर बेहद मुश्किल हालात में लड़ना पड़ा. सबसे बड़ी चुनौती यह थी कि दुश्मन पर हमला करना था, लेकिन लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) पार नहीं करनी थी. इसी मिशन को नाम दिया गया ऑपरेशन सफेद सागर (Operation Safed Sagar).
    इस एपिसोड में जानिए कि पाकिस्तान ने कारगिल की योजना कैसे बनाई, भारतीय वायुसेना को कब और क्यों बुलाया गया, मिराज-2000 ने युद्ध का रुख कैसे बदल दिया, टाइगर हिल पर हुई एयर स्ट्राइक क्यों इतनी अहम थी और इज़राइल ने भारत की किस तरह मदद की. साथ ही समझिए कि भारतीय पायलटों ने LoC पार किए बिना दुश्मन के ठिकानों को कैसे निशाना बनाया.
    इन सभी सवालों के जवाब देने के लिए हमारे साथ हैं सीनियर डिफेंस जर्नलिस्ट संदीप उन्नीथन, जिन्होंने कई सालों तक भारत की डिफेंस और सिक्योरिटी को कवर किया है. अगर आप कारगिल युद्ध और भारतीय वायुसेना के सबसे अहम ऑपरेशन की पूरी कहानी जानना चाहते हैं, तो इस एपिसोड को आखिर तक ज़रूर देखें.


    Producer: Manoj Rajpurohit
    Host: Nitin Thakur
    Sound: Rohan Bharti
  17. Padhaku Nitin में लगी SK Sir की Class: RJ से Aspirants तक, TVF और Anurag Kashyap के मज़ेदार किस्से

    1 h 20 min

    Notes de l’épisode
    Aspirants TVF की उन चुनिंदा web series में से एक है, जिसे एक बार देखने के बाद उसके किरदार और उनकी कहानियां लंबे समय तक आपके साथ ठहर जाती हैं. Old Rajinder Nagar में रहकर UPSC की तैयारी करते तीन दोस्तों की कहानी ने लाखों दर्शकों को खुद से जोड़ा. इसी दुनिया में एक किरदार था Shwetketu Jha यानी SK Sir का - स्टूडेंट्स के बीच पॉपुलर, दोस्तों और रिश्तों की उलझनों के बीच फंसा एक ऐसा किरदार, जिसने अपनी सादगी और emotions से दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ी.

    Padhaku Nitin के इस episode में हमारे साथ हैं Abhilash Thapliyal. बातचीत सिर्फ Aspirants या SK Sir तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि उनके पूरे सफ़र को पढ़ने की कोशिश होगी - RJ की दुनिया से acting तक, TVF के किस्से, Aspirants का सफ़र, Anurag Kashyap के साथ काम करने का अनुभव और फिल्मों की दुनिया के Behind-the-Scenes किस्से.

    Credits:

    Producer: Manoj Rajpurohit
    Host: Nitin Thakur
    Sound: Suraj Singh
  18. Delhi, Bengaluru क्यों बसे और क्यों उजड़ गया Hampi? Untold History of Indian History

    1 h 27 min

    पैसा और व्यापार... दुनिया की असली ताकत यही है. लेकिन जब हम इतिहास की बात करते हैं, तो अक्सर इस सबसे अहम पहलू को नज़रअंदाज़ कर देते हैं. हम राजाओं के युद्ध, संधियां, नीतियां और राजनीति तो याद रखते हैं, लेकिन भूल …

    Notes de l’épisode
    पैसा और व्यापार... दुनिया की असली ताकत यही है. लेकिन जब हम इतिहास की बात करते हैं, तो अक्सर इस सबसे अहम पहलू को नज़रअंदाज़ कर देते हैं. हम राजाओं के युद्ध, संधियां, नीतियां और राजनीति तो याद रखते हैं, लेकिन भूल जाते हैं कि इन सबके पीछे भी आखिरकार पैसा ही काम कर रहा था.
    इतिहास को देखने का यही नया नज़रिया देती है 'The Wealth Networks'. ये किताब इतिहास के बारे में बता तो रही है, लेकिन एक नई अप्रोच के साथ. लेखक का कहना है कि अगर इतिहास को सच में समझना है, तो पैसे का रास्ता ट्रेस कीजिए. जहां पैसा गया, वहीं इतिहास बना.
    आख़िर दिल्ली, मुंबई, पुणे, हैदराबाद और तिरुपति जैसे शहर वहीं क्यों बसे? एलोरा और अजंता की गुफाएं उसी जगह क्यों बनीं? खजुराहो वीरान क्यों हो गया? और स्ट्रेट ऑफ़ होर्मूज़ आज जो अहम है, ये इतिहास में इतना अहम क्यों था?
    इन्हीं सवालों के जवाब देंगे 'The Wealth Networks' के लेखक अक्षय चव्हाण, इस खास बातचीत में.

    Credits:
    Producer: Manoj Rajpurohit
    Host: Nitin Thakur
    Sound: Suraj Singh
  19. E20 Explained: कार टैंक में लगी चींटियों से लेकर घटते Mileage जैसे दावों पर क्या बोले Ask Carguru?

    1 h 14 min

    भारत ने मार्च 2025 में तय समय से पांच साल पहले 20% Ethanol Blending (E20) का लक्ष्य हासिल कर लिया. सरकार का दावा है कि इससे तेल आयात का खर्च घटा, किसानों को फायदा हुआ और प्रदूषण कम हुआ. लेकिन 2026 में सोशल …

    Notes de l’épisode
    भारत ने मार्च 2025 में तय समय से पांच साल पहले 20% Ethanol Blending (E20) का लक्ष्य हासिल कर लिया. सरकार का दावा है कि इससे तेल आयात का खर्च घटा, किसानों को फायदा हुआ और प्रदूषण कम हुआ. लेकिन 2026 में सोशल मीडिया पर E20 को लेकर कई दावे वायरल हुए-इंजन खराब होने, माइलेज घटने, फ्यूल टैंक में कीड़े लगने और सरकार द्वारा रिपोर्ट छिपाने तक के आरोप लगे. वहीं, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इन दावों को चुनौती देते हुए कहा कि E20 से खराब हुई एक भी गाड़ी दिखाइए.
    क्या E20 को लेकर फैली बातें सच हैं या सिर्फ़ अफ़वाह? क्या भारत का Ethanol मॉडल सही दिशा में है, और इसका आपकी गाड़ी पर क्या असर पड़ता है? इन्हीं सवालों पर Automobile Expert अमित खरे के साथ देखिए यह खास चर्चा.

    Credits:
    Producer: Manoj Rajpurohit
    Host: Nitin Thakur
    Sound: Suraj Singh
  20. इंसान Actor कैसे बना? क्या जंगल से शुरू हुई थी कहानी? Ft. Adil Hussain

    1 h 12 min

    Padhaku Nitin के इस खास एपिसोड में हमारे मेहमान हैं राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुके अभिनेता Adil Hussain। यह हमारी बातचीत का दूसरा पार्ट है.इस एपिसोड में सिर्फ फिल्मों की नहीं, बल्कि …

    Notes de l’épisode
    Padhaku Nitin के इस खास एपिसोड में हमारे मेहमान हैं राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुके अभिनेता Adil Hussain। यह हमारी बातचीत का दूसरा पार्ट है.
    इस एपिसोड में सिर्फ फिल्मों की नहीं, बल्कि एक्टिंग की गहराइयों की बात होती है. एक अच्छा एक्टर कैसे बनता है? किसी किरदार को समझने और निभाने का सही तरीका क्या है? एक कलाकार अपनी सोच और भावनाओं पर कैसे काम करता है? इन सभी सवालों पर आदिल हुसैन खुलकर अपनी बात रखते हैं.

    बातचीत में उन्होंने अपने थिएटर के दिनों, शुरुआती संघर्ष, Naseeruddin Shah से मिली सीख, बड़े फिल्म सेट्स के अनुभव और एक कलाकार की सोच के बारे में भी दिलचस्प किस्से साझा किए हैं. साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि ज़िंदगी के छोटे-छोटे फैसले कैसे हमारे करियर और व्यक्तित्व को प्रभावित करते हैं.
    अगर आप Acting, Theatre, Cinema या खुद को बेहतर बनाने में रुचि रखते हैं, तो यह एपिसोड आपके लिए ज़रूर देखने लायक है.


    Credits:
    Producer: Manoj Rajpurohit
    Host: Nitin Thakur
    Sound: Aman Pal
  21. Sridevi, Teacher Naseeruddin Shah और बड़े Bollywood Sets के अनसुने किस्से Ft. Actor Adil Hussain! : Padhaku Nitin

    1 h 27 min

    इस खास एपिसोड में Padhaku Nitin के नए स्टूडियो के पहले मेहमान हैं राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुके अभिनेता Adil Hussain। इस बातचीत में सिर्फ फिल्मों की नहीं, बल्कि अभिनय, साहित्य, रंगमंच …

    Notes de l’épisode
    इस खास एपिसोड में Padhaku Nitin के नए स्टूडियो के पहले मेहमान हैं राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुके अभिनेता Adil Hussain।

    इस बातचीत में सिर्फ फिल्मों की नहीं, बल्कि अभिनय, साहित्य, रंगमंच, किताबों, दर्शन और ज़िंदगी की गहरी बात होती है। आदिल हुसैन अपने शुरुआती संघर्ष, थिएटर के दिनों, अपने गुरु Naseeruddin Shah से मिली सीख, Sridevi के साथ काम करने के अनुभव, बड़े बॉलीवुड सेट्स के अनसुने किस्से और एक अभिनेता के भीतर चलने वाली प्रक्रिया के बारे में खुलकर बात करते हैं।

    साथ ही, अगर आप अच्छी फिल्में, किताबें और थिएटर देखना चाहते हैं, तो इस एपिसोड में आपको मिलेंगी Adil Hussain की बेहतरीन Recommendations—Peter Brook की Mahabharata से लेकर Sridevi की Sadma तक।

    इस एपिसोड में जानिए:
    • Theatre ने Adil Hussain को कैसे बदला?
    • Teacher Naseeruddin Shah से क्या सीखा?
    • Sridevi के साथ काम करने का अनुभव कैसा था?
    • बड़े Bollywood Sets के पीछे की अनसुनी कहानियाँ
    • Acting को Natural बनाने का उनका तरीका
    • Peter Brook की Mahabharata क्यों देखनी चाहिए?
    • कौन-सी किताबें और फिल्में हर कलाकार को देखनी चाहिए?
    • Cinema, Literature, Philosophy और Life पर गहरी बातचीत

    अगर आपको सिनेमा, थिएटर, किताबें और बेहतरीन बातचीत पसंद है, तो यह एपिसोड मिस मत कीजिए।

    Credits:
    Producer: Manav Dev Rawat
    Host: Nitin Thakur
    Sound: Suraj Singh
  22. इंडियन UFC फाइटर Anshul Jubli के कोच ने MMA की दुनिया के बारे में क्या बताया?

    1 h 5 min

    Fight Club का पहला नियम है - Fight Club के बारे में बात नहीं करनी चाहिए. लेकिन दुनिया भर में लोग Combat Sports, MMA और UFC के बारे में बात करते हैं, बहस करते हैं और दीवाने भी हैं. भारत में भी Cage Fighting का …

    Notes de l’épisode
    Fight Club का पहला नियम है - Fight Club के बारे में बात नहीं करनी चाहिए. लेकिन दुनिया भर में लोग Combat Sports, MMA और UFC के बारे में बात करते हैं, बहस करते हैं और दीवाने भी हैं. भारत में भी Cage Fighting का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है. लेकिन क्या हम सच में इस खेल को समझते हैं? इस खास बातचीत में हमारे साथ हैं Siddharth Singh - Brazilian Jiu-Jitsu में भारत के पहले Black Belt, Submission Grappling में चार बार के विश्व विजेता और Crosstrain Fight Club के संस्थापक, जिसने भारत को पहला UFC फाइटर Anshul Jubli दिया.

    Producer: Manoj Rajpurohit
    Host: Nitin Thakur
    Sound: Aman Pal
  23. Peepal Baba ने सुनाए भूतों से दोस्ती, Osho, John Abraham और Land Mafia की कहानियां : Padhaku Nitin

    1 h 25 min

    सोशल मीडिया पर एक बाबा ऐसे हैं जिनको देखकर ऐसा ही लगता है कि आप पीपल की छांव में बैठे हों. पहला इसलिए क्योंकि उनके आसपास भी हमेशा हरियाली होती है. दूसरा इसलिए क्योंकि जिस तरह पीपल के सानिध्य में बुद्ध को ज्ञान …

    Notes de l’épisode
    सोशल मीडिया पर एक बाबा ऐसे हैं जिनको देखकर ऐसा ही लगता है कि आप पीपल की छांव में बैठे हों. पहला इसलिए क्योंकि उनके आसपास भी हमेशा हरियाली होती है. दूसरा इसलिए क्योंकि जिस तरह पीपल के सानिध्य में बुद्ध को ज्ञान मिला, इन बाबा के पास बैठकर भी ज्ञान भरपूर मिलता है. ज्ञान- प्रकृति का, सिविक सेंस का, पेड़ों का, पौधों का, आध्यात्म का भी और Climate Change का भी. ये ज्ञान आप पर भी बरसेगा क्योंकि इस स्टूडियो में आए हैं People’s Favorite पीपल बाबा. क्योंकि हाल ही में आई है इनकी एक किताब Ghosts on People Trees. तो Padhaku Nitin में आज मिलिए Peepal baba से

    Producer: Manav Dev Rawat
    Host: Nitin Thakur
    Sound: Suraj Singh
  24. Future Drones की AI दुनिया, China की Drone Monopoly और खूंखार Military Drones के किस्से! : Padhaku Nitin

    1 h 6 min

    एक समय था जब युद्ध की पहचान टैंक, फाइटर जेट और लाखों सैनिकों से होती थी। लेकिन आज 500 डॉलर का एक FPV ड्रोन करोड़ों डॉलर के हथियारों को तबाह कर सकता है। Ukraine-Russia War से लेकर Middle East के संघर्षों तक …

    Notes de l’épisode
    एक समय था जब युद्ध की पहचान टैंक, फाइटर जेट और लाखों सैनिकों से होती थी। लेकिन आज 500 डॉलर का एक FPV ड्रोन करोड़ों डॉलर के हथियारों को तबाह कर सकता है। Ukraine-Russia War से लेकर Middle East के संघर्षों तक, ड्रोन ने युद्ध की परिभाषा ही बदल दी है।

    इस विशेष बातचीत में वरिष्ठ रक्षा पत्रकार Sandeep Unnithan के साथ समझिए कि ड्रोन आखिर इतने बड़े गेमचेंजर कैसे बने, सैन्य ड्रोन और आम DJI ड्रोन में क्या अंतर होता है, FPV Drones और Drone Swarms कितने खतरनाक हैं, और क्या भविष्य के युद्ध AI द्वारा संचालित मशीनें लड़ेंगी।

    इस एपिसोड में जानिए:
    • Drone Warfare का विकास और इतिहास
    • Ukraine-Russia War से मिले सबक
    • FPV Drones और Drone Swarms का खतरा
    • China, Pakistan और Drone Technology की दौड़
    • AI-Guided Drones और Autonomous Weapons
    • क्या टैंक और फाइटर जेट्स अप्रासंगिक हो रहे हैं?
    • भारत की Drone Warfare तैयारियां
    • आतंकवाद और ड्रोन का भविष्य
    • 2035 का युद्ध कैसा दिखेगा?
    • क्या भविष्य के युद्ध सैनिक नहीं, सॉफ्टवेयर इंजीनियर तय करेंगे?

    अगर आप Defence, Geopolitics, Military Technology, AI, International Relations और Future Warfare में रुचि रखते हैं, तो यह एपिसोड आपके लिए है।
  25. Content Creation से पैसा, Brands से कमाने के Hacks और Youtube की बदलती दुनिया! Ft. Aaditya Iyengar: Padhaku Nitin

    1 h 26 min

    एक दौर था जब इंसान को Social Animal कहा जाता था। आज वह Social Media Animal बन चुका है। और सोशल मीडिया? वह एक विशाल जंगल है। इस जंगल में आग भी लगती है, जिन्हें हम Controversies कहते हैं। यहां मौसम भी बदलते रहते …

    Notes de l’épisode
    एक दौर था जब इंसान को Social Animal कहा जाता था। आज वह Social Media Animal बन चुका है। और सोशल मीडिया? वह एक विशाल जंगल है।

    इस जंगल में आग भी लगती है, जिन्हें हम Controversies कहते हैं। यहां मौसम भी बदलते रहते हैं, जिन्हें Trends कहा जाता है। कभी छोटे क्रिएटर्स बड़े-बड़े नामों को चुनौती देते हैं, कभी बड़े खिलाड़ी छोटे खिलाड़ियों को निगल जाते हैं, और कई बार तो पूरा सिस्टम ही बगावत के दौर से गुजरता है।

    लेकिन इस जंगल के सबसे ताकतवर जीव हैं — Content Creators।

    आज के दौर में कौन उनके जैसा नहीं बनना चाहता? लाखों-करोड़ों लोगों तक पहुंच, ब्रांड डील्स, सब्सक्राइबर्स, व्यूज़ और पहचान। बाहर से देखने पर यह दुनिया जितनी चमकदार लगती है, अंदर से उतनी ही जटिल भी है। क्योंकि कंटेंट बनाना एक बात है, लेकिन उससे लगातार और टिकाऊ तरीके से पैसा कमाना बिल्कुल दूसरी।

    यही सवाल मेरे मन में भी आया, जब मैंने हाल ही में "Creator to Crorepati" पढ़ी। यह किताब एक बेहद अहम सवाल उठाती है—क्या सभी Content Creators वास्तव में पैसा कमा पा रहे हैं? अगर नहीं, तो क्यों नहीं? और अगर हां, तो उसका सही रास्ता क्या है?

    इन्हीं सवालों के जवाब तलाशने के लिए आज हमारे साथ मौजूद हैं इस किताब के लेखक, डिजिटल दुनिया के अनुभवी क्रिएटर और सोशल मीडिया के इस जंगल के एक बड़े खिलाड़ी — Aaditya Iyengar।

    Producer: Manav Dev Rawat
    Host: Nitin Thakur
    Sound: Rohan Bharti
  26. Coke Pepsi की जंग, Adidas Puma की लड़ाई और Brands की चमकीली दुनिया का सच! : Padhaku Nitin

    1 h 22 min

    खाने पीने से लेकर जगने सोने तक. हम सब Brands से घिरे हुए हैं. खाना मंगाना हो तो Zomato-Swiggy जैसे Brands. सोना हो तो गद्दे के Brands. जागना हो तो कौनसी Brand की चाय कॉफ़ी पीएंगे उसके Brands. यहां तक की जिस …

    Notes de l’épisode
    खाने पीने से लेकर जगने सोने तक. हम सब Brands से घिरे हुए हैं. खाना मंगाना हो तो Zomato-Swiggy जैसे Brands. सोना हो तो गद्दे के Brands. जागना हो तो कौनसी Brand की चाय कॉफ़ी पीएंगे उसके Brands. यहां तक की जिस डिवाइस पर आप हमें देख पा रहे हैं, उसका भी एक Specific Brand और ये भी मुमकिन है कि इस पॉडकास्ट को चलाने से पहले भी किसी Brand का ad आपके Youtube पर आया होगा. सोचिए इतना घिरे हैं हम Brands से. और इसलिए ज़रूरी है कि जो Brands हमारे इतने आसपास रहते हैं, वो हमसे चाहते क्या हैं? सिर्फ़ हमारा पैसा? नहीं! और भी काफ़ी कुछ. ज़रूरत है ये समझते कि वो सोचते कैसे हैं?

    Padhaku Nitin के इस एपिसोड में Brands को समझने की कोशिश है. और किसी का true Character तभी reveal होता है, जब वो अपने Existence के लिए लड़ रहा हो. इसलिए आज Brands को समझेंगे. The Great Brand Wars के ज़रिए. बात करेंगे दुनिया के सबसे Creative और सबसे Brutal Brand Wars. कैसे दुनिया के बड़े बड़े Brands लड़ते हैं आपके और सिर्फ़ आपके Attention के लिए. और in the process बन जाते हैं Culture का हिस्सा. कई बार इस हद की आपकी Choices को Influence करने लगते हैं. हमारे साथ Expert भी ऐसी हैं जो इसपे बात करने के लिए Best हैं, क्योंकि वो रोज़ Brands के बारे में ही पढ़ाती हैं. हमारे साथ हैं Prof. Shailaja Manocha. Marketing की Professor हैं. Maharaja Agrasen Business School में.

    Producer- Manav Dev Rawat
    Host - Nitin Thakur
    Sound- Suraj Singh
  27. 73 दिन पहले करते Appeal, तो नहीं महंगा होता Diesel Petrol LPG? : Padhaku Nitin

    1 h 1 min

    Notes de l’épisode
    संयम और कटौती. एक दौर था जब इन्हीं गर्मियों में शहर के कुछ मोहल्लों से बिजली की कटौती होती थी, और इतनी गर्मी में भी हम रखते थे संयम. हमारे घरों में भी जब जब कहीं से कोई विपत्ति आन पड़ती थी, बड़े बुज़ुर्गों की सलाह में संयम और कटौती दोनों शुमार होती थीं. पिछले दिनों कुछ ऐसा हुआ, कि भारत भर की जनता के कानों में ये शब्द फिर कौंधे. जब पीएम मोदी ने तेलंगाना के सिकंदराबाद में 7 Pointer की अपील की. पीएम मोदी की इस सलाह को देशभर में दो तरह से देखा गया. एक तरफ़ तो लोगों ने कहा कि मोदीजी इस West Asia और Hormuz संकट के समय में संयम और कटौती की सलाह दे रहे हैं. लेकिन दूसरी तरफ़ भर भर के उसकी इस अपील की आलोचनाएं भी हो रहीं हैं. ये दोनों बातें Subjective है. लेकिन जब कोई Economy के Professor इस सलाह, इसके Consequences या Faultlines को समझाएं तो मुमकिन है कि एक Objective Insight आप और हम दोनों पा सकें. Padhaku Nitin के इस एपिसोड में बात इसी पर हुई. सोना ख़रीदना छोड़ देने से क्या सब ठीक हो जाएगा? पूरा देश अगर सलाह मांग कर WFH कर भी ले, तो क्या Hormuz संकट हंसते खेलते बीत जाएगा? ये भी समझाया कि War होती ही किसी देश की Economy किस तरह बदल जाती है? Economist और Professor Arun Kumar से.


    Producer- Manav Dev Rawat
    Host - Nitin Thakur
    Sound- Aman Pal
  28. Diljit Dosanjh Controversy, Khalistan, Blue Star और जिहाद का Pakistan Connection : पढ़ाकू नितिन

    1 h 31 min

    आप दिलजीत दोसांझ को जानते हैं न? सोशल मीडिया के इस दौर में उनका नाम जाने बिना रह पाना मुश्किल है भी. सिंगर हैं. एक्टर भी हैं. उनके नाम पर भारत तो क्या. विदेशों में भी स्टेडियम के स्टेडियम भर जाते हैं. 30 अप्रैल …

    Notes de l’épisode
    आप दिलजीत दोसांझ को जानते हैं न? सोशल मीडिया के इस दौर में उनका नाम जाने बिना रह पाना मुश्किल है भी. सिंगर हैं. एक्टर भी हैं. उनके नाम पर भारत तो क्या. विदेशों में भी स्टेडियम के स्टेडियम भर जाते हैं. 30 अप्रैल 2026 को वो कैलगरी, कैनेडा में मौजूद एक ऐसे ही स्टेडियम में अपना शो कर रहे थे. अचानक उनकी नज़र भीड़ में कुछ लोगों पर पड़ी और गाते गाते रुक गए. दरअसल भीड़ में कुछ लोग खालिस्तान समर्थक झंडे लहरा रहे थे. दिलजीत ने पंजाबी में उन्हें डांट दिया. रिपोर्टस का मानना है कि दिलजीत ने उसके बाद सिक्योरिटी से इन झंडा लहराने वालों को बाहर भी निकाल दिया. इसके बाद फिर से मीडिया रिपोर्ट्स में खालिस्तान का कीवर्ड तैर गया. अक्सर तैरता ही रहता है. चाहे बात कनाडा भारत के संबंधों की हो. इंदिरा गांधी और Operation Blue Star की हो या अभी 5 मई 2026 को पंजाब में हुए बॉम्ब ब्लास्ट हों. एक नाम अक्सर तैर जाता है Khalistan. इस एपिसोड में आपको ये Khalistan Movement ही पूरी तरह समझा देते हैं. भारत के एक राज्य से उठा एक मूवमेंट कैसे कनाडा तक पहुंचा. कैसे भारत के लिए लगातार एक Internal Security का मसला बना रहता है. Operation Blue Star क्या था? क्यों खालिस्तानियों पर ये आरोप लगता है कि वो कश्मीर में Operate करने वाले आतंकवादियों से ज़्यादा कट्टर हैं? Padhaku Nitin का ये एपिसोड दरअसल, सिर्फ़ एक पॉडकास्ट नहीं है. बल्कि एक Masterclass है खालिस्तान को समझने के लिए. और हमारे आपके टीचर हैं आपके चहीते Counter-terrorism Expert अभिनव पंड्या.

    Producer- Manav Dev Rawat
    Host - Nitin Thakur
    Sound- Aman Pal
  29. फ़र्ज़ी Resume, USA में जॉब, लाखों का वादा: Desi Consultancies का सबसे बड़ा Scam! : Padhaku Nitin

    1 h 23 min

    रोटी कपड़ा और मकान. The Ultimate Trio of Survival. एक दौर था जब किसी Individual की समृद्धि नापने के लिए ये मापक थे. लेकिन आज अल्टीमेट मापक है, नौकरी. वही नौकरी जिसके लिए लोग इतना पढ़ते लिखते हैं. इतनी Skills …

    Notes de l’épisode
    रोटी कपड़ा और मकान. The Ultimate Trio of Survival. एक दौर था जब किसी Individual की समृद्धि नापने के लिए ये मापक थे. लेकिन आज अल्टीमेट मापक है, नौकरी. वही नौकरी जिसके लिए लोग इतना पढ़ते लिखते हैं. इतनी Skills acquire करते हैं. और कई लोग तो इसके लिए दूर देश जाने के लिए तैयार हो जाते हैं. लेकिन हर बार सपना उतना सुनहरा हो जितना चमक रहा है, ज़रूरी नहीं. कई बार बाहर के किसी देश में काम करने गए लोगों के साथ धोखा होता है. Scams होते हैं. शोषण होता है. आज के पढ़ाकू नितिन में हम जिस किताब पर बात करने वाले हैं वो ऐसे ही Scams की कहानी है. वो भी वो Scams जो America में घटे. किताब की मानें तो सालों से घट रहे हैं. लगातार H1B Visa पर भारत से America पहुंचे लोगों के साथ. Padhaku Nitin में इस बार Tanul Thakur हैं. उस दुनिया को उन्होंने बहुत क़रीब से देखा है. खुद भी उसका शिकार होते होते बचे. और फिर सालों की मेहनत के बाद इस किताब में वो सारी कहानियां और इक्ट्ठी कीं. जिसे एक लाइन में Define करें तो कहेंगे. Indian Diaspora’s Best Kept Secret.
  30. Photojournalist Raghu Rai के जूनून, डिटेल्ड फोटोग्राफ़ी और सूफ़ीपन के अद्भुत किस्से! : Padhaku Nitin

    1 h 19 min

    आसमान के पार भी शायद कोई आसमान होगा। जो लोग इस जहान से रुख़सत पा जाते हैं, शायद वहाँ ठौर पाते होंगे। लेकिन कुछ लोग ऐसे होते हैं, जो जाते-जाते ऐसी ख़ला छोड़ जाते हैं, जिसे भरने का कोई रास्ता समझ में नहीं आता। …

    Notes de l’épisode
    आसमान के पार भी शायद कोई आसमान होगा। जो लोग इस जहान से रुख़सत पा जाते हैं, शायद वहाँ ठौर पाते होंगे। लेकिन कुछ लोग ऐसे होते हैं, जो जाते-जाते ऐसी ख़ला छोड़ जाते हैं, जिसे भरने का कोई रास्ता समझ में नहीं आता।

    कुछ दिन पहले दुनिया ने एक ऐसी ही ख़ला महसूस की, जब मशहूर फ़ोटोग्राफ़र रघु राय ने दुनिया को अलविदा कहा। वही रघु राय, जिनकी तस्वीरों को अगर कोई chronological order में लगाए, तो आज़ादी से आज तक के सालों की सिलसिलेवार तस्वीर देख सकता है। इतना इतिहास, इतना charm है उनमें।

    इस यात्रा के बारे में हमने उनसे एक बार पहले Padhaku Nitin में बात की थी—वो भी सुनिएगा। ये एपिसोड रघु राय को ही tribute है—Padhaku Nitin की तरफ़ से भी और हमारे आज के मेहमान की तरफ़ से भी।

    मेरे साथ हैं India Today Group के Photo Editor, Bandeep Singh। Bandeep जी इंडस्ट्री के सबसे प्रतिष्ठित photojournalists में से एक हैं। एक photojournalist के craft पर बात करने के लिए, दूसरे photojournalist से बेहतर कौन होगा?

    और बंदीप जी और रघु राय के बीच कई connections और समानताएँ भी हैं। एपिसोड अंत तक देखिएगा।

    प्रड्यूसर: मानव देव रावत
    साउंड मिक्स: अमन पाल

Voici les 40 derniers épisodes sur 313. Les épisodes plus anciens se trouvent dans le flux du podcast.

C’est votre podcast ?

Confirmez-le avec une entrée dans votre flux : vous recevez ici un code, vous l’ajoutez comme podcast:txt dans le canal de votre flux, et nous le vérifions. Votre podcast apparaît ensuite comme « vérifié » sur SoundNode.

Paramètres

Affichage

Langue

Détermine les stations affichées en premier sur la page d’accueil.

Historique

Les stations et épisodes écoutés récemment et tes dernières recherches sont seulement enregistrés dans ce navigateur.

Notifications

Un court message quand un podcast que tu suis publie un nouvel épisode. Désactive un podcast précis avec la cloche sur sa page.

Compte

Enregistrez vos favoris – dans l’app et sur le site.

Raccourcis clavier

/
Ouvrir la recherche
Espace
Lecture ou pause
← →
Dans le lecteur : 15 s en arrière, 30 s en avant (épisodes) · dans une rangée : tuile suivante
↑ ↓
Dans une rangée : cible dans la tuile
Début / Fin
Dans une rangée : première ou dernière tuile
Esc
Fermer la fenêtre ou le menu
?
Cet aperçu
En cours de lecture

Voir la station

À suivre

    Ajoutez des épisodes avec « À suivre » – ils seront lus après l'épisode en cours.